151 मीटर की चूनरी से सजेगा मां दीप कुंवर सती का दरबार, 18 अक्टूबर को भव्य जागरण एवं महाप्रसादी

Description of image

बीकानेर। देवीकुंड सागर स्थित श्री दीप कुंवर सती माता मंदिर में धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के तहत भव्य चूनरी महोत्सव, जागरण एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के तहत बुधवार, 14 अक्टूबर को चतुर्थी तिथि पर शाम 5 बजे चूनरी महोत्सव होगा, जबकि रविवार, 18 अक्टूबर को भव्य जागरण एवं महाप्रसादी आयोजित की जाएगी।

 

आयोजन से जुड़े श्याम शिव नारायण पुरोहित ने बताया कि चूनरी महोत्सव के अवसर पर ठाकुर जी मंदिर से श्री सती माता मंदिर तक 151 मीटर लंबी चूनरी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में श्रद्धालु शामिल होकर माता रानी को चूनरी अर्पित करेंगे और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

 

पुरोहित ने बताया कि 18 अक्टूबर को होने वाले भव्य जागरण में पंजाब से आने वाली टीम द्वारा शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही बाहुबली हनुमानजी की भव्य झांकी तथा माताजी की मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

 

आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं से चूनरी महोत्सव, भव्य जागरण एवं महाप्रसादी में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

भाजपा जिला परिषद के 41 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, जिला नेतृत्व ने अधिकारियों को सौंपे सिंबल

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के जिला परिषद सदस्य प्रत्याशियों द्वारा नामांकन प्रक्रिया पूरी…