
बीकानेर। सूर्या कला केंद्र संस्था की ओर से महान गायक मुकेश की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘मुकेश नाइट’ संगीत कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर का विमोचन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इंजीनियर एवं रंगकर्मी रवि माथुर ने किया।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र नाथ ने बताया कि 30 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में महान गायक मुकेश द्वारा गाए लोकप्रिय गीतों की विभिन्न कलाकारों द्वारा एकल प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही लोकप्रिय फीमेल सिंगर लता मलघट के साथ युगल गीतों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शिव ओम शुक्ला (ऑर्थो) करेंगे। मुख्य अतिथि डॉ. अशोक ओझा तथा विशिष्ट अतिथि एन.डी. रंगा (अध्यक्ष, सखा संगम) एवं इंजीनियर व रंगकर्मी रवि माथुर होंगे।
पोस्टर विमोचन के दौरान रवि माथुर, डॉ. सुरेंद्र नाथ, कैलाश खरखोदिया, राजेश पारीक, नरेश पोपली, संजय मोदी, पवन उम्मट एवं इयान सहित अन्य उपस्थित रहे।