सुप्रसिद्ध गोगामेड़ी मेले को लेकर बीकानेर रेल मंडल ने किया व्यापक प्रबंध

Description of image

बीकानेर रेल मंडल ने दिनाँक 28.08.26 से 26.09.26 तक आयोजित होने वाले, सुप्रसिद्ध गोगामेड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन एवं संरक्षित रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए मंडल द्वारा व्यापक तैयारियां की गयी हैं l मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के निर्देशन में मेले के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए स्टेशन पर विभिन्न स्तरों पर विशेष व्यवस्थाएं (प्रबन्धन) सुनिश्चित की जा रही हैं। मेले दौरान पर्याप्त संख्या में टिकट खिडकियों एवं M–UTS (मोबाइल अन रिजर्व टिकट सिस्टम से) रेल टिकटें वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है l

मेला स्पेशल ट्रेनों एवं अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था

 

मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त कोच एवं अन्य परिचालन संबंधी व्यवस्थाएं भी की गयी हैं । स्टेशन पर यात्रियों की सहायता एवं भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त रेल स्टाफ की तैनाती किये गये हैं ।

आरपीएफ-जीआरपी की रहेगी विशेष निगरानी

 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आरपीएफ एवं जीआरपी के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गयी है । स्टेशन परिसर, प्रवेश एवं निकास क्षेत्रों तथा प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा गया है । इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशन परिसर की निरंतर निगरानी की जाएगी, ताकि भीड़ की स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

होल्डिंग एरिया एवं क्यू मैनेजर से होगा भीड़ प्रबंधन

यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए स्टेशन पर होल्डिंग एरिया की व्यवस्था की गयी है । आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को इस क्षेत्र में व्यवस्थित रूप से रोका जा सकेगा, जिससे प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन परिसर में अनावश्यक भीड़ न हो।प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा यात्रियों के आवागमन को व्यवस्थित रखने के लिए क्यू मैनेजर की व्यवस्था की गयी हैं । इसके माध्यम से यात्रियों को निर्धारित कतार में आगे बढ़ाया जाएगा तथा भीड़ के सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ।

चिकित्सा सुविधाएं एवं मोबाइल टॉयलेट उपलब्ध

 

मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। आवश्यकता पड़ने पर त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल टीम एवं आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की गयी हैं ।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में मोबाइल टॉयलेट सहित अन्य आवश्यक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं । पेयजल, स्वच्छता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ।

यात्री सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की होगी निरंतर निगरानी

 

रेल प्रशासन द्वारा मेले के दौरान स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है । मेले में आवश्यकता के अनुसार व्यवस्थाओं में तत्काल वृद्धि एवं सुधार किया जाएगा, इस हेतु रेलवे ने मेला प्रभारी के रूप में सहायक वाणिज्य प्रबन्धक लालचन्द कुम्हार को नियुक्त किया गया है l

रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे स्टेशन पर तैनात रेलकर्मियों, आरपीएफ एवं जीआरपी के जवानों के निर्देशों का पालन करें, निर्धारित कतार में ही आगे बढ़ें तथा स्टेशन एवं ट्रेनों में अनावश्यक भीड़ से बचें।

उल्लेखनीय है कि बीकानेर मंडल रेल प्रबन्धक ने गोगामेडी मेले से पूर्व ही रेल अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की थी जिससे की गोगामेड़ी मेले में उचित भीड़ प्रबन्ध एवं मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुगम, सुविधाजनक एवं संरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराई जा सके l

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत गजनेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रुपए का इनामी अफीम तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन …