केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने फुटपाथ पर बैठे कुम्हार से खरीदे मिट्टी के दीये, दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश

 

बीकानेर, 6 नवंबर। दीपावली के अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने शुक्रवार को पंचशती सर्किल स्थित बाजार पहुंचकर फुटपाथ पर बैठे स्थानीय कुम्हार से मिट्टी के दीये खरीदे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संदेश दिया।

 

श्री मेघवाल ने कहा कि दीपावली सिर्फ घरों को रोशन करने का पर्व नहीं है, यह उन कारीगरों और श्रमिकों के जीवन में खुशियां लाने का अवसर भी है, जो अपनी मेहनत और हुनर से मिट्टी के दीये सहित पारंपरिक उत्पाद तैयार करते हैं। स्थानीय दुकानदारों और कारीगरों से खरीदारी करने से उनकी आजीविका को संबल मिलता है तथा उनके परिवारों में भी त्योहार की खुशियां बढ़ती हैं।

 

उन्होंने आमजन से अपील की कि दीपावली पर स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं। उन्होंने बाजार से मिट्टी के दीयों के साथ दीपावली से संबंधित अन्य सामग्री की खरीदारी भी की।

 

इस दौरान डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, श्री गुमान सिंह राजपुरोहित, श्री अशोक प्रजापत और श्री पंकज अग्रवाल उनके साथ मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर बीकानेरवासियों को पंचदिवसीय दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

कोहरे में रेल संचालन से लेकर सिग्नल सुरक्षा तक अलर्ट हुआ बीकानेर मंडल, डीआरएम गौरव गोविल ने दिए सख्त निर्देश

  बीकानेर। रेल यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षित रेल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देत…