पुनरासर मंदिर में आयोजित हुआ उपखंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम

Description of image

बीकानेर। ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने श्रीडूंगरगढ़ स्थित पुनरासर हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।

आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने कहा कि योग एक प्राचीन और वैज्ञानिक जीवनशैली है। यह दुनिया को भारतीय द्वारा दी गई अनमोल सौगात है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग एक वैश्विक जन आंदोलन और विश्व शांति एवं सद्भाव का सशक्त माध्यम बन गया है।

इस अवसर पर उन्होंने आमजन का आह्वान किया कि वे अपने स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए योग को अपनाएं। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन, स्कूल शिक्षा प्रशासन आयुर्वेदिक विभाग के कार्मिक और ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

पूजा, भक्ति, साधना से सदाचारी बनें, तभी जीवन सफल : जगद्गुरु वसन्त विजयानंद गिरी जी महाराज

बीकानेर। इस धरा पर मनुष्य योनि में जन्मा कोई भी प्राणी अपने ईष्ट, कुल देवी देवता अर्थात पर…