बीकानेर देहात कांग्रेस की पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित:

Description of image

बीकानेर,दिनांक 11.10.2026 को बीकानेर जिला देहात की पोलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर देहात के कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष बीकानेर देहात व शहर, विधायक नोखा श्रीमती सुशीला डूडी,पूर्व विधायक श्री वीरेंद्र बेनीवाल,श्री मंगला राम गोदारा,श्री रेवंत राम पंवार,विधायक प्रत्याशी श्री राजेंद्र मूँड़, विधायक प्रत्याशी श्री भंवर सिंह भाटी एवं श्री गोविंद राम मेघवाल उपस्थित नहीं हुए।पूर्व जिला प्रमुख श्री मोडा राम मेघवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष देहात एवं भूदान बोर्ड अध्यक्ष श्री लक्ष्मण कड़वासरा,देहात की महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शांति बेनीवाल,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के देहात जिला अध्यक्ष श्री सत्तू ख़ान,सामाजिक एवं न्याय विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रम स्वामी,OBC प्रकोष्ठ के देहात ज़िलाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश,NSUI देहात के अध्यक्ष श्री कृष्ण गोदारा,RGPRS के देहात अध्यक्ष श्री हरि राम बाना आदि उपस्थित हुए।

आज की मीटिंग में निन्मलिखित प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किये गए :-

1-एक परिवार से एक ही सदस्य को टिकिट दी जानी चाहिए ताकि कार्यकर्ताओं को जायदा अवसर मिल सके।

2-यदि कोई पूर्व सांसद/प्रत्याशी,विधायक/प्रत्याशी,पूर्व जिला प्रमुख, पूर्व या वर्तमान जिला अध्यक्ष ख़ुद या अपने परिवार के सदस्य के लिए टिकिट की माँग करे तो उसे एक टिकिट दी जाए।

यदि प्रदेश स्तर का कोई अध्यक्ष,अग्रिम संगठन,प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष,पूर्व या वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष या इनके समकक्ष अपने या अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए टिकिट की माँग करे तो उस गंभीरतापूर्वक विचार किया जाना चाहिए।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

विधायक श्री जेठानंद व्यास ने श्रीरामसर में किया 20.35 लाख रुपए की सीसी सड़क का शिलान्यास

  बीकानेर, 11 अक्टूबर। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने रविवार को श्रीरामस…