श्मशान भूमि के विकास के लिए विधायक श्री जेठानन्द व्यास ने की 12 लाख रुपए की अभिशंसा

 

बीकानेर, 1 नवंबर। विधायक श्री जेठानंद व्यास ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की है।

 

विधायक श्री व्यास ने सार्वजनिक शमशान भूमि, जस्सूसर गेट के बाहर, रांकावत भवन के पास, वार्ड संख्या 43 में विकास कार्यों के लिए 12 लाख रुपए की अभिशंसा की है।

 

इस राशि से श्मशान भूमि में 20 बाई 50 फीट का बरामदा, दो टॉयलेट, दो बाथरूम, पानी की टंकी सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य करवाए जाएंगे।

 

इस अनुशंसा पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक से मुलाकात की और उनका आभार जताया। इस दौरान रांकावत समाज सभा के अध्यक्ष श्री हनुमान दास स्वामी, मंत्री श्री रमेश स्वामी, व्यवस्थापक श्री शिव कुमार स्वामी, लक्ष्मी नारायण स्वामी, भंवरलाल स्वामी, दीनदयाल स्वामी आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

मिशन लाइफ के तहत ज़िले में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ

  बीकानेर, 01 नवंबर। पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देशानुसार रविवार को रा…