आनंद आश्रम के बच्चों संग टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने मनाई खुशियों की दीपावली, उपहार और आतिशबाजी से खिले मासूम चेहरों पर मुस्कान

बीकानेर। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने और आपसी प्रेम व अपनत्व बांटने का भी पर्व है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन की ओर से आनंद आश्रम के निराश्रित बच्चों के साथ दीपावली का उत्सव आत्मीयता और उल्लास के साथ मनाया गया।

 

इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ समय बिताया और उन्हें अपनेपन का अहसास कराया। बच्चों के साथ केक काटकर मुंह मीठा करवाया गया। उपहार और पटाखे पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों के लिए राशन सामग्री के रूप में आटा और चावल भी संस्थान प्रधान को सुपुर्द किए गए।

 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ अल्पाहार वितरित किया गया तथा आतिशबाजी कर दीपावली की खुशियां साझा की गईं। फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खुशियां बांटी जाएं। आनंद आश्रम के बच्चों के बीच बिताए गए इन खुशनुमा पलों को टीम के सदस्यों ने अपनी यादगार दीपावली बताया।

 

इस सेवा एवं स्नेहपूर्ण आयोजन में पंकज कंसल, प्रकाश सामसुखा, दिलीप गुप्ता, वरिष्ठ मार्गदर्शक लक्ष्मण रामावत, मंजू गुलगुलिया, सुनील कंसल, मुस्कान खत्री, गोविंद चौधरी, सन्नी अग्रवाल, लक्ष्य गहलोत, न्यूमरोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना सक्सेना तथा वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं पत्रकार डॉ. मुदिता पोपली सहित टीम के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

 

वहीं संस्थान की मानद सदस्य डॉ. साहिना कोहरी एवं जगदीश रामावत का भी विशेष सहयोग रहा।

 

टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन का यह प्रयास संदेश देता है कि दीपावली की असली रोशनी केवल घरों में नहीं, बल्कि उन चेहरों पर भी जगमगानी चाहिए, जिन्हें हमारे थोड़े से समय, स्नेह और सहयोग की जरूरत है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

कतरियासर में पेड़ों की कटाई से वन्यजीवों पर मंडराया संकट, मुकेश बन ने प्रशासन से मांगी जवाबदेही

  बीकानेर। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल कतरियासर में जल ग्रहण योजना के …