बीकानेर। दीपावली का असली आनंद दूसरों के जीवन में खुशियों के दीप जलाने में है। इसी भावना को साकार करते हुए यूआईटी के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता महावीर रांका ने शुक्रवार को कच्ची बस्ती के बच्चों के साथ दीपावली का उत्सव मनाया। इस दौरान करीब 250 बच्चों को मिठाइयां, दीपक और पटाखे वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी गई।
महावीर रांका ने कहा कि दीपावली केवल अपने घर को रोशन करने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के जीवन में भी खुशियों का उजाला लाने का अवसर है। हर बच्चे को त्योहार की खुशियों में शामिल होने का अवसर मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य से बच्चों के बीच दीपावली की सामग्री वितरित की गई।
भाजपा नेता रमेश भाटी ने बताया कि बच्चों को कम आवाज और कम प्रदूषण वाले ग्रीन पटाखे, जैसे फुलझड़ियां एवं जमीन चकरी वितरित की गईं। साथ ही उन्हें आतिशबाजी करते समय सावधानी बरतने और सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने की सीख भी दी गई।
इस अवसर पर समाजसेवी चंद्रेश हर्ष, हनुमानमल रांका, उपमहापौर पंकज गहलोत, युधिष्ठर सिंह भाटी, शंकर सिंह राजपुरोहित, पवन महनोत, घनश्याम जाजड़ा, अमर खंडेलवाल, शंभु गहलोत, लक्की पंवार, शक्तिसिंह शेरुणा, आदर्श शर्मा, अनिल चांडक, राजेन्द्र चौहान, दाऊलाल छंगाणी, धनराज जाखड़, महेन्द्र सिंह, गौरीशंकर देवड़ा, राजेन्द्र व्यास, धीरज रांका एवं नरेन्द्र चंचल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
बच्चों की खिलखिलाहट और चेहरों पर आई मुस्कान ने इस दीपावली आयोजन को यादगार बना दिया।
