पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु तिलकब्रिज-सिरसा-तिलकब्रिज रेलसेवा में एक थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 15307/15308, तिलकब्रिज-सिरसा-तिलकब्रिज रेलसेवा में तिलकब्रिज से दिनांक 01.12.2026 से तथा सिरसा से दिनांक 02.12.2026 से एक थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
इस डिब्बे की बढ़ोतरी से इस रेलसेवा में यात्रा करने वाले यात्रियों को थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी में अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी तथा यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।
