बीकानेर, 27 नवंबर। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आर्मी के वाहनों से लगातार हो रही तेल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए महाजन थाना पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, जिसमें चोरी की अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।
पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री बनवारीलाल मीणा एवं लूणकरणसर वृत्ताधिकारी श्री रणवीर सिंह साईं के निकटतम सुपरविजन में महाजन थानाधिकारी एवं पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
महाजन फील्ड फायरिंग रेंज स्थित आर्मी क्षेत्र के वाहनों से बार-बार तेल चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। इस संबंध में महाजन थाने में पहले भी दो प्रकरण दर्ज हो चुके थे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई की तथा तेल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. मोहनलाल पुत्र श्री तुलछाराम, उम्र 30 वर्ष, निवासी कुंभागढ़, थाना राजियासर, जिला श्रीगंगानगर।
2. कानाराम पुत्र श्री श्रवणराम, उम्र 27 वर्ष, निवासी कुंभागढ़, थाना राजियासर, जिला श्रीगंगानगर।
अनुसंधान जारी:
प्रकरण का अनुसंधान हेड कांस्टेबल पृथ्वीराज (4018) द्वारा किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है तथा चोरी की अन्य वारदातों और गिरोह के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस टीम:
– श्री बीरबलराम, उप निरीक्षक, महाजन थाना।
– श्री पृथ्वीराज, हेड कांस्टेबल 4018।
– श्री सुरजीत, कांस्टेबल 1019।
– श्री पवन, डीआर कांस्टेबल 1423।
