मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रित के अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायकों की कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा 19 जनवरी को

Description of image

बीकानेर। मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रित के रूप में अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायकों की हिन्दी एवं अंग्रेजी कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा 19 जनवरी को प्रातः 10 बजे से गंगाथियेटर के पास स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीणा ने बताया कि अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त जिन कनिष्ठ सहायकों द्वारा इस वर्ष अगस्त से नवंबर माह की अवधि में आवेदन प्रस्तुत किया है, उन समस्त आवेदकों को 10 जनवरी तक अपने प्रवेश पत्र जिला कलक्टर कार्यालय की स्थापना शाखा (कमरा नं.13) से कार्यालय समय में स्वयं आकर प्राप्त करना होगा। उन्होंने बताया कि टंकण परीक्षा का आयोजन टाइपिंग एक्जाम सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …