बीकानेर रेल मंडल की आय में निरंतर वृद्ध

Description of image

उत्तर- पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में फरवरी माह तक आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों की बिक्री से 544.43 करोड रुपए की आय प्राप्त हुई है।

इसी प्रकार अन्य कोचिंग से इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में फरवरी माह तक 74.30 करोड रुपए की आय हुई, जबकि गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में फरवरी माह तक 60.70 करोड रुपए कि आय हुई थी। इस प्रकार इस वित्तीय वर्ष में फरवरी माह तक 22.41% आय अधिक हुई।

इसी प्रकार मालभाड़े से इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में फरवरी माह 499.32 करोड़ रु. की आय प्राप्त हुई जबकि गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में फरवरी माह तक 466.03 करोड़ रु. की आय प्राप्त हुई I इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष फरवरी माह तक 7.14% अधिक आय प्राप्त हुई I

इसी प्रकार से अन्य विविध स्रोतों से इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में फरवरी माह तक 237.85 करोड रुपए की आय हुई हैI इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में फरवरी माह तक बीकानेर मंडल की कुल आय 1355.90 करोड रुपए है, जबकि गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में फरवरी माह तक 1313.69 करोड रुपए की आय हुई, इस प्रकार इस वित्तीय वर्ष फरवरी माह तक बीकानेर रेल मंडल ने 3.21% अधिक आय प्राप्त की है।

इस वर्ष 2024-25 में फरवरी माह तक 448.28 करोड़ यात्रियों ने मंडल पर रेल यात्रा की जबकि गत वर्ष 2023-24 में फरवरी माह तक 414.69 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की थी, इस प्रकार इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में 8.10% यात्री भार अधिक रहा।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

पांच काश्तकारों का आपसी सहमति से हुआ विभाजन, वर्षों पुराने विवाद का शांतिपूर्ण समाधान

बीकानेर, 10 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार श्रीडूंगरगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत लखासर म…