जिले में साइकिल रैली से हुआ वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान का आगाज

Description of image

बीकानेर। जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार, भूजल पुनर्भरण, जल प्रदूषण में कमी, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, व्यवहार परिवर्तन से बेहतर जल उपयोग और हरियालो राजस्थान की तैयारी के उद्देश्य से 05 से 15 जून तक चलने वाले वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान का आगाज जिला मुख्यालय पर गुरुवार सुबह सवा सात बजे साइकिल रैली के आयोजन से हुआ।

राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं जिला पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित साइकिल रैली को जिला प्रभारी सचिव एवं शिक्षा सचिव श्री कृष्ण कुणाल और जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने सर्किट हाउस के सामने से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो म्यूजियम चौराहे से दीनदयाल सर्किल, उरमूल सर्किट होते हुए श्रीगंगानगर रोड़ पर स्थित आरएसी की 10 वीं बटालियन पहुंची। इस अवसर पर म्यूजियम सर्किल, गोकुल सर्किल और मंडल कार्यालय के पास वाहनों के निशुल्क प्रदूषण चेकअप कैंप लगाए गए और कपड़े के थैलों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी सचिव श्री कुणाल ने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों की जागृति बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में पूरे राजस्थान में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत साइकिल रैली से युवाओं को जोड़ा गया है। ये केवल राजकीय कार्यक्रम ना रहे। लिहाजा इसमें आमजन को जोड़ने के उद्देश्य से कार्यक्रम के आयोजन कराए जा रहे हैं।

राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी श्री राजकुमार मीणा ने बताया कि इस अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस की थीम प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें को देखते हुए राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं जिला पर्यावरण समिति द्वारा वृद्धजन पथ पर कपड़े के थैले भी वितरित किए गए। साथ ही जिला मुख्यालय पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक तीन स्थानों म्यूजियम सर्किल, गोकुल सर्किल और श्रीगंगानगर रोड़ पर मंडल कार्यालय के पास पॉल्यूशन चेकअप निशुल्क किया जा रहा है।

साइकिल रैली शुभारंभ अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस सुश्री स्वाति शर्मा, मुख्य वन संरक्षक श्री हनुमानाराम, उप वन संरक्षक श्री शरद बाबू, सहायक वन संरक्षक श्रीमती पूजा पंचारिया,राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी श्री राजकुमार मीणा, सहायक पर्यावरण अभियंता श्री गिरीश व्यास, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी सुश्री कृति शर्मा, कनिष्ठ अभियंता सुश्री ज्योति मेव, सुश्री प्रियंका शेखावत श्री राधेश्याम, कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्री अमित कुमार, सुश्री मीनू सिंघल,सुश्री सीमा गोस्वामी, साइकिलिंग कोच श्री किशन सिंह पुरोहित समेत बड़ी संख्या में साइक्लिस्ट और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …