पीएचईडी ने की पेयजल नमूनों की जांच, उच्च जलाशयों की सफाई सहित अन्य गतिविधियां आयोजित

Description of image

बीकानेर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शुक्रवार को ‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत समस्त उपखंड कार्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की।

जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री खेमचंद सिंगारिया ने बताया कि अभियान के तहत पेयजल नमूनों की जांच, पंप हाउस व उच्च जलाशयों की साफ-सफाई, कार्यालय परिसर में पौधरोपण सहित अन्य कार्य सम्पादित किए गए।

नगर उविरा खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता नीतेश सागर के निर्देशन में सहायक अभियंता विशु शर्मा व कनिष्ठ अभियंता हंसराज गुर्जर द्वारा नयाशहर हैड वर्क्स पर पंप हाउस व पुरे कैम्पस की साफ-सफाई का कार्य किया। इसी श्रृंखला में उविरा उपखंड चतुर्थ के कनि.अभि. प्रवीण व्यास ने लक्ष्मीनाथ मंदिर हैड वर्क्स पर जल नमूनों की जांच के साथ-साथ हैड वर्क्स की सफाई का कार्य संपादित किया। नगर उविरा खंड षष्ठम के सहायक अभियंता जावेद खान द्वारा मुक्ता प्रसाद हैड वर्क्स पर जल नमूनों की जांच की गई। नगर उवरि खंड तृतीय के अधिशाषी अभियंता रितु मिशन के निर्देशन में सहायक अभियंता विशाखा चौधरी एवं कनिष्ठ अभियंता गौरव आचार्य द्वारा स्टेडियम हैड वर्क्स व पंप हाउस पर श्रमदान से साफ-सफाई का कार्य सम्पादित करवाया।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि नगर उविरा उपखंड दशम सांखू डेरा हैड वर्क्स व पंप हाउस पर साफ सफाई का कार्य सहायक अभियंता रमेश कुमार व कनिष्ठ अभियंता दिनेश प्रजापत द्वारा संपादित किया। इसी क्रम में उपखंड ग्यारहवॉ के सहायक अभियंता राजेन्द्र चौहान व कनिष्ठ अभियंता नरेश कंवर ने व्यास कॉलानी हैड वर्क्स में साफ-सफाई व पौधारोपण के कार्य किए। उन्होंने बताया कि उपखंड बारहवॉ के अंतर्गत दक्षिण विस्तार योजना के उच्च जलाशय व जल होद की सफाई का कार्य सहायक अभियंत बाबु लाल कुमावत के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जल योजना देशनोक में कनिष्ठ अभियंता जय कुमार बरोड व जल योजना कोलायत पर कनिष्ठ अभियंता बजरंग पड़िहार द्वारा हैडवर्क्स व कैम्पस सफाई का कार्य संपादित किया गया ।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…