विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन आमंत्रित

Description of image

बीकानेर, 3 सितंबर। विद्या संबल योजना के तहत श्री गंगा शार्दूल राजकीय आचार्य संस्कृत कॉलेज में सत्र 2025-26 में सहायक आचार्य के 3 रिक्त पदों पर गैस्ट फैकल्टी के रूप में लगाने हेतु पात्र सेवानिवृत एवं निजी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया कि यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी तौर पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन पद पर वर्ष 2025-26 में पाठ्यक्रम पूर्ण होने अथवा 30 अप्रैल 2026 अथवा नियमित प्रक्रिया से पद भरे जाने तक (जो भी पहले हो) के लिए पूर्णतः अस्थायी तौर पर लगाया जाना है। उन्होंने बताया कि उक्त पदों हेतु योग्यताएं, शर्तें, प्रक्रिया, मानदेय, आवेदन पत्र एवं शपथ पत्र का प्रारूप विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। उक्त पदों के लिए विज्ञप्ति में वर्णित शैक्षणिक योग्यता पूर्ण करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में पूर्ण भरा हुआ आवेदन पत्र मय आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर 8 सितंबर तक महाविद्यालय समय में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …