
बीकानेर, 29 सितंबर। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम द्वारा इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता के लिए युवा मंगलवार तक अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।
निगम के जिला कौशल समन्वयक विवेक शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का एक अवसर है। चयनित प्रतिभागियों को वर्ल्ड स्किल्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
उन्होंने बताया कि 16 से 21 वर्ष की आयु वर्ग के युवा इसमें भाग ले सकेंगे। इसके आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। आवेदन https://www.skillindiadigital.gov.in/home पर किया जा सकेगा।