
सच राजस्थान न्यूज़, बीकानेर,कृष्ण और सुदामा का स्नेह प्रेरक था दोनों की मित्रता से हर युग ने प्रेरणा ली है यह कहना था कथा वाचक पंडित श्रीमहेश जी व्यास रताणी (मरूणायक एवं मदनमोहन मंदिर व्यास पीठ)पवनपुरी सेक्टर नंबर-3 राम मंदिर प्रांगण में सात दिन से चल रही संगीतमय भागवत कथा के दौरान उन्होंने मित्रता की पावनता को कायम रखने का आह्वान किया कथा के दौरान कृष्ण- सुदामा की सचेतन झांकीया सजाई गई ।
कथा के बीच-बीच में भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया।
कथा में सातों दिनों का वर्णन रुक्मणी विवाह, कृष्ण जन्मोत्सव, छप्पन भोग, आदि का वर्णन सुनकर सभी श्रद्धालु भावविभोर हो गये।
कृष्ण की भूमिका निशा व रुक्मणी की पिंकी देवड़ा व सुदामा की भूमिका राजकुमार भाटिया द्वारा की गई ।
मंदिर के पुजारी पंडित पंकज शर्मा, संजय सोनी, गोविंद चावला, प्रेम नारायण शर्मा,अर्चना शर्मा, पालीवाल जी,आदि का समपूर्ण सहयोग रहा।