राजस्थान में नए साल में सरस घी हुआ महंगा,300 रुपये महंगा मिलेगा अब 15 किलोग्राम का टीन

Description of image

राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने एक आदेश जारी कर नये साल पर सरस घी ( 15 किलो का टीन ) महंगा कर दिया है। फेडरेशन ने प्रदेश में सरस घी के दामों में 20 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि कर दी है।

उरमूल डेयरी के प्रबंध निदेशक बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि आरसीडीएफ के आदेश के बाद अब बाजार में 15 किलोग्राम का टीन ( सामान्य ) पैक 9045 रुपये की जगह 9345 रुपये में मिल रहा है। आरसीडीएफ के आदेश के बाद प्रदेश में डेयरी या अन्य जगहों पर मिलने वाला सरस घी अब 300 की बढ़ोतरी के साथ मिल रहा है।

इसी तरह 15 किलोग्राम का टीन घी ( गाय ) पैक जो बाजार में 9330 रुपये में मिलता था, वह अब बाजार में 9630 रुपये में मिल रहा है। इस आदेश का असर 1 किलो के पैक पर नहीं पड़ेगा। जबकि केंद्र सरकार ने आमजन को राहत देने के लिए पिछले साल 22 सितंबर को दुग्ध उत्पादों ( घी, पनीर,आदि ) पर जीएसटी कम की थी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

अप्रतिम इवेंट्स बीकानेर का 23 वां म्यूजिक शो संपन्न

सच राजस्थान,बीकानेर,किशोर कुमार के रोमांटिक युगल गीतों के साथ अप्रतिम इवेंट्स का 23वां म्य…