नागणेची माता मन्दिर का 537 स्थापना दिवस 25 जनवरी को,दो दिन होगे धार्मिक अनुष्ठान

Description of image

सच राजस्थान न्यूज़, बीकानेर। अष्टदश भुजा धारी मां नागणेची माता मंदिर में माता की स्थापना वर्ष 1545 में माघ शुक्ल सप्तमी के दिन हुई थी। इस पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण में 24 व 25 जनवरी को दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम के तहत 24 जनवरी को माता को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। वहीं 25 जनवरी की सुबह 108 कन्याओं का पूजन व 51 किलो लापसी का विशेष भोग लगाया जाएगा। सायंकाल भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसके पश्चात सभी भक्तों के लिए महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।मंदिर पुजारी हरि प्रसाद सेवग ने बताया कि यह आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा, जिसमें मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

अप्रतिम इवेंट्स बीकानेर का 23 वां म्यूजिक शो संपन्न

सच राजस्थान,बीकानेर,किशोर कुमार के रोमांटिक युगल गीतों के साथ अप्रतिम इवेंट्स का 23वां म्य…