
बीकानेर,महिला कांग्रेस ने संगठन विस्तार करते हुए बीकानेर निवासी शलीना खान को महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद की गई है। प्रदेश अध्यक्ष सरिका सिंह द्वारा प्रदेश स्तर पर महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी सूची जारी की गई, जिसमें शलीना खान को प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शलीना खान की इस नियुक्ति पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वे प्रदेश अध्यक्ष सरिका सिंह के नेतृत्व में महिला कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करेंगी और महिलाओं की आवाज़ को सशक्त रूप से आगे बढ़ाएंगी।