महिला सशक्तिकरण को समर्पित खेल आयोजन, 7 और 8 मार्च को होंगी विविध प्रतियोगिताएं

Description of image

बीकानेर। लघु उद्योग भारती बीकानेर की ओर से महिला दिवस के अवसर पर 7 और 8 मार्च को खेल दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं को खेलों से जोड़ने और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने का विशेष प्रयास किया जाएगा।

होटल राजमहल में आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष राजेश गोयल, कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र अग्रवाल, महिला इकाई अध्यक्ष राखी चौरडिया, आयोजन खेल प्रभारी आशु मलिक, विशेष सहयोगी पूजा डागा , जोधपुर प्रांतीय अध्यक्ष बालकिशन परिहार तथा सचिव राकेश जाजू ने आयोजन की जानकारी दी।

अध्यक्ष राजेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में खो-खो, सतोलिया, रस्साकसी और क्रिकेट जैसे आउटडोर खेलों के साथ पहला दूज, म्यूजिकल चेयर, आंख मिचोली, पोशाम भई और पोशांबा जैसे इंडोर खेल भी आयोजित किए जाएंगे।

प्रांतीय अध्यक्ष बालकिशन परिहार ने बताया कि यह आयोजन रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र की रोड नंबर 5 स्थित राधे कृष्णा पैलेस में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम महिलाओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, ताकि उन्हें खेलों से जोड़ा जा सके और नई पीढ़ी को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिले।

महिला इकाई अध्यक्ष राखी चौरडिया ने बताया कि दोनों दिनों में चार-चार इंडोर और आउटडोर खेल खेले जाएंगे तथा इसमें बीकानेर की सभी महिला स्वयंसेवी संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है, जिनमें रोटरी, भारत विकास परिषद, जीतो सहित अन्य संस्थाएं शामिल हैं।

आयोजन खेल प्रभारी आशु मलिक ने बताया कि आउटडोर खेलों के लिए आठ-आठ सदस्यीय टीम बनाई गई है और इंडोर खेलों में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रति खेल प्रतिदिन 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे तथा सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

लघु उद्योग भारती के सचिव राकेश जाजू ने बताया कि यह प्रतियोगिता 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए होगी, जबकि छोटे बच्चे खेलों का आनंद ले सकेंगे। अब तक आउटडोर खेलों में 12 टीमों की प्रविष्टि तथा 50 से अधिक प्रतिभागियों का पंजीकरण प्राप्त हो चुका है।

लघु उद्योग भारती संगठन में वर्तमान में 166 सदस्य हैं, जो बीकानेर के उद्योग और व्यापार के विकास के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक की 19वीं पुण्यतिथि पर 16 फरवरी को श्रद्धांजलि सभा स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मूलचंद पारीक की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

बीकानेर, 16 फरवरी 2026 सोमवार को प्रातः 10-15 बजे स्थानीय जसुसर गेट स्थित मूर्ति सर्किल पर…