
बीकानेर/नई दिल्ली- राष्ट्रीय कुम्हार महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक व नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार नई दिल्ली स्थित एक होटल सभागार में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपचंद प्रजापति ने की।
नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश संवाल ने बताया कि सम्मेलन में महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारीयों, सदस्यों ,विभिन्न प्रदेशों के प्रदेशाध्यक्ष व महासचिवों, जिलाध्यक्षों और समाज के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। सम्मेलन के दौरान समाज के चहुंमुखी विकास, सामाजिक और राजनीतिक एकता, बालिका शिक्षा को और बढ़ावा देने, नई दिल्ली में कुम्हार समाज के भवन एवं छात्रों के छात्रावास का निर्माण करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कुम्हार महासभा के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डूंगरमल प्रजापत ने अपने उद्बोधन में बालिकाओं की शिक्षा को
अधिक बढ़ावा देने, समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोहन लाल प्रजापत ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में कुम्हार समाज को अपना प्रतिनिधित्व बढ़ाना चाहिए और जो पार्टी कुम्हार समाज को उचित प्रतिनिधित्व देगी, उसे सहयोग देने का निर्णय लिया जाएगा।
दिल्ली में बन रहे कुम्हार समाज भवन में करवाएंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी,बीकानेर के लोगों ने भी दिया कुम्हार समाज के भवन के लिए आर्थिक सहयोग-
राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक वीरचंद भाई एस. प्रजापति व राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपचंद प्रजापति ने बताया की राष्ट्रीय कुम्हार महासभा का दिल्ली में कुम्हार भवन बनेगा। 40 गुणा 70 के साइज के बनने वाले इस पांच मंजिला भवन में दो मंजिलों में समाज के युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क क्लासें लगेगी। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए इस भवन में रहने की व्यवस्था भी होगी। इस भवन में करीब पांच करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस समारोह के दौरान संगठन में कार्यरत पदाधिकारीयों द्वारा एवं समाज के गणमान्य महानुभावों द्वारा पचास हजार से लेकर एक लाख रुपए तक दान देने की घोषणा की गई तथा अभी तक सबसे ज्यादा दान देने वालो में पहले स्थान पर गुजरात प्रदेश तथा दूसरे स्थान पर राजस्थान प्रदेश रहा है । भवन के लिए बीकानेर कुम्हार समाज के लोगों ने तीन लाख रुपए का आर्थिक सहयोग अब तक दे दिया है। विभिन्न राज्यों से इसके लिए आर्थिक सहयोग आ रहा है परंतु भवन निर्माण में अभी अधिकांश कार्य बाकी है अतः राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्य महासचिव व संरक्षकों ने सभी राज्यों के कुम्हार बंधुओ से भवन एवं छात्रावास के निर्माण में बढ़ चढ़कर आर्थिक सहयोग देने की अपील की।
राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती अलकाबेन प्रजापति ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने सहित सभी राज्यों से महिलाओं का उचित प्रतिनिधि प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय महिला कार्यकारिणी में दिए जाने के लिए महिलाओं को स्वेच्छा से आगे बढ़ने का आवाहन किया।
देश के 18 राज्यों में है महासभा, नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारी व सदस्यों को दिलाई शपथ: इस मौके पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डूंगरमल प्रजापत ने राष्ट्रीय कुम्हार महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्यों को अपने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उन्हें तन-मन-धन से सामाजिक कार्य करने की अपील की। उन्होंने बताया कि महासभा की कार्यकारिणी देश के 18 राज्यों में है।
शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुग्रीव पंडित, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चंद्र मंगलराव, उत्तर प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति, मध्यप्रदेश प्रदेशाध्यक्ष संतोष कुमार प्रजापति, बिहार प्रदेशाध्यक्षप्रदेश अध्यक्ष महेश पंडित, असम प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मण कुंभार, बंगाल प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति, महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष गजानंद कोमलकर, गुजरात प्रदेशाध्यक्ष अनिल भाई प्रजापति ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखें। राजस्थान प्रदेश प्रभारी मूलचंद बोरावड, रामचंद्र घोड़ेला, नारायण मंगलाव, लक्ष्मण गुरीया, संतोष प्रजापत, देवाराम प्रजापत, जनकराज कुचैरिया सहित राजस्थान, गुजरात, नई दिल्ली हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र आदि राज्यों से महासभा के पदाधिकारी ने शिरकत की।
नोट फोटो कैप्शन- न्यूज़ के साथ भेजी गई फोटो में राष्ट्रीय कुम्हार महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेशाध्यक्ष वह प्रजापति समाज के गणमान्यजन की सामूहिक फोटो है। (समारोह नई दिल्ली स्थित एक होटल सभागार में आयोजित किया गया)