
दिनांक: 09 अप्रैल 2026 बीकानेर,डॉ. हेडगेवार स्मृति सेवा न्यास, बीकानेर द्वारा भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज दिनांक 09 अप्रैल 2026 को विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों तथा प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
यह कार्यक्रम दिनांक 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को सायं 5:00 बजे वेटनरी ऑडिटोरियम, विजय भवन परिसर, बीकानेर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में माननीय श्री हरदयाल जी वर्मा (प्रांत संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जोधपुर प्रांत) उपस्थित रहेंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में श्री विश्राम जी मीणा (संभागीय आयुक्त, बीकानेर) कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री टेकचंद जी बरडिया (सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी एवं समाजसेवी) द्वारा की जाएगी।
बैठक में सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही यह भी आग्रह किया गया कि सभी अतिथि निर्धारित समय से 10 मिनट पूर्व कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखें।
डॉ. अम्बेडकर के विचारों एवं उनके द्वारा किए गए सामाजिक न्याय के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।
निवेदक
डॉ. हेडगेवार स्मृति सेवा न्यास, बीकानेर