
बीकानेर । पीबीएम ट्रोमा सेन्टर में घुटना इलाज हेतु नवीनीकृत आर्थो बायोलॉजिक क रिजनरेटिव कंस्ट्रेट क्लिनिक , रैम्प एवं लिफ्ट का लोकर्पण मंगलवार को सुबह 10.30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा।
ट्रॉमा सेंटर निदेशक एवं क्लिनिक मुख्य प्रभारी डॉ० बी०एल खजोटिया ने बताया कि मुख्य अतिथि श्री विश्राम मीणा संभागीय आयुक्त, बीकानेर होगे। कार्यक्रम में भामाशाह मघाराम कुलरिया सिलवास, नोखा, भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक अरविन्द भट्ट स प मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्रधानाचार्य,डॉ० रेखा आचार्य, पीबीएम हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ० बी०सी० धीया,
डॉ खजोटिया ने बताया कि बी आर सी क्लिनिक में यह मशीने राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साइंसेज से रिसर्च ग्रांट तथा नोखा के भामाशाह कुलरिया परिवार एवं भारतीय स्टेट बैंक के CSR फण्ड से उपलब्ध करवाई गई है।
क्लिनिक प्रभारी डॉ० अजय कपूर ने बताया कि यह जी एफ सी (GFC) पद्धति से मरीजों के आर्थराईटिस के प्राथमिक अवस्था में बिना ऑपरेशन के काफी कारगार साबित हो रही है । उन्होंने बताया कि मरीजों के अनुभव एवं ppt प्रस्तुतिकरण के माध्यम से क्लिनिक के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया जायेगा। यह क्लिनिक प्रत्येक मंगलवार को ट्रोमा सेन्टर में कमरा नम्बर 26 में संचालित की जा रही है।