राव बीकाजी संस्थान द्वारा बीकानेर के 539वें स्थापना दिवस पर ‘रियासत-बीकानेर’ एंटीक प्रदर्शनी का हुआ भव्य आगाज़

Description of image

बीकानेर, 15 अप्रैल। राव बीकाजी संस्थान एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर के 539वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय ‘रियासत-बीकानेर’ एंटीक प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को सुदर्शन कला दीर्घा में गरिमामय समारोह के साथ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी पवन भदौरिया, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया एवं विशिष्ट अतिथि भारत भूषण गुप्ता द्वारा किया गया।अतिथियों ने किशन लाल सोनी की संग्रह प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए ऐतिहासिक सिक्कों, पुराने नोटों, दुर्लभ समाचार पत्रों, प्राचीन पुस्तकों और स्टाम्प पेपरों के संग्रह की सराहना की और इसे नई पीढ़ी के लिए गौरवशाली इतिहास से रूबरू होने का एक बेहतरीन अवसर बताया।

​इस अवसर पर शहर के प्रबुद्धजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संस्थान के नरेंद्र सिंह स्याणी, राजेंद्र जोशी, कमल रंगा, डॉ मोहम्मद फारूक चौहान, अभिषेक आनंद आचार्य, डॉ. पवन दाधीच, रामलाल सोलंकी और वसीम राजा कमल ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित द्वारा किया गया। प्रदर्शनी प्रभारी अज़ीज़ भुट्टा ने बताया कि बीकानेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं देवस्थान विभाग के सहयोग से आयोजित यह प्रदर्शनी 17 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 8 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। आयोजकों ने समस्त शहरवासियों से इस ऐतिहासिक विरासत का अवलोकन करने की अपील की है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नोखा में खाद्य मंत्री की मैराथन जनसुनवाई: सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

बीकानेर, 15 अप्रैल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने बुधवार को नोखा नग…