खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा शुक्रवार को करेंगे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

Description of image

बीकानेर, 16 अप्रैल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा शुक्रवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इससे पूर्व सुबह 10 बजे डूंगर कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं स्व. नरपत सिंह राजवी स्मृति व्याख्यान एवं छात्रावृति वितरण समारोह में भाग लेंगे।

श्री गोदारा शुक्रवार को दोपहर 12 बजे फूलदेसर में महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12.38 लाख रुपए की लागत से बने एक कक्षा कक्ष लोकार्पण, मुख्य गुवाड़ में 10 लाख रुपए की लागत बने चौक व टीन शैड का लोकार्पण तथा 40 लाख रुपए की लागत से खेल मैदान में अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

 

श्री गोदारा दोपहर एक बजे बडेरण के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 28 लाख रुपए की लागत से बने 4 कक्षा कक्षों, 30 लाख रुपए से निर्मित सीसी ब्लॉक के कार्य, बस स्टैण्ड पर 11 लाख रुपये की लागत से बनी प्याऊ, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 25 लाख रुपए की राशि से पूरे परिसर में सीसी ब्लॉक के कार्य का, 50 लाख रुपए से गांव में सीवरेज बिछाने, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 20 लाख रुपए से निर्मित टीन शैड का, मुख्य गुवाड में 30 रुपए की राशि से बने पार्क निर्माण के कार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 5 लाख रुपए से झूले लगान तथा 3 करोड़ की राशि से निर्मित सामुदायिक भवन, चार दीवारी, खाले निर्माण व अन्य कार्यों का लोकार्पण करेंगेे।

 

श्री गोदारा सायं 4 बजे सुलेरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 32 लाख रुपए की लागत से निर्मित 7 कक्षा कक्षों, राजाकीय प्राथमिक विद्यालय में 10 लाख रुपए की लागत बने टीन शैड, 18 लाख रुपए की राशि से सार्वजनिक श्मशान भूमि की चार दीवारी व गेट के निर्माण कार्य, 8 लाख रूपये की राशि बने कचरा संग्रहण केन्द्र, 10 लाख रुपए से बनी सार्वजनिक प्याऊ व डिग्गी कार्य तथा आवारा पशुओं के लिए 10 लाख रुपए से निर्मित टीन शैड का लोकार्पण करेंगे।

श्री गोदारा सायं 5 बजे भिखनेरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10 लाख रुपए से निर्मित प्याऊ व अन्य विकास कार्यों, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10 लाख रुपए की लागत से बने टीन शैड तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय राईका बास की 3.50 लाख रुपए से बनी चार दीवारी का लोकार्पण करेंगे। सायं 6 बजे रेख मेघाना में 10 लाख से निर्मित श्मशान भूमि की चार दीवारी का लोकार्पण तथा शाम 7 बजे आर.डी. 295 में 6.81 करोड़ रुपए से कंवरसेन लिफ्ट नहर खालो के जीर्णोंद्धार कार्य का शिलान्यास करेंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर में खुला लक्ज़री होटल ‘AURA by the Thar’,पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

बीकानेर। थार की सुनहरी रेत और समृद्ध राजस्थानी संस्कृति के बीच आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित…