अनियमितताएं पाए जाने पांच मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

Description of image

बीकानेर, 20 अप्रैल। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि तिलक नगर स्थित श्रीजी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 1 से 8 मई तक 8 दिनों के लिए, तिलक नगर स्थित मानवेंद्र डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एन.आर. मेडिकोज के अनुज्ञापत्र 27 अप्रैल से 6 मई तक 10 दिनों के लिए, रोड नंबर 5 बजाज शोरूम के सामने गंगाशहर स्थित श्री गोतम मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 30 अप्रैल से 9 मई तक 10 दिनों के लिए, इंडस्ट्रीज एरिया खारा स्थित सिद्धि विनायक मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 2 से 11 मई तक 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

AE HAALO 2.0 की धूम, 12 अक्टूबर को सजेगी गरबा-डांडिया की शाम; सीमित पास शेष

बीकानेर। गरबा और डांडिया के रंगों से सराबोर होने के लिए बीकानेर तैयार है। शहर में गरबा प्र…