नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने देखे बीकानेर विकास प्राधिकरण के प्रगतिरत कार्य

Description of image

बीकानेर, 26 अप्रैल। नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक गुप्ता ने रविवार को बीकानेर विकास प्राधिकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर और बीडीए अध्यक्ष श्री निशांत जैन सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।

श्री गुप्ता ने बजट घोषणा के तहत रिड़मलसर में 22 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 52 करोड़ रुपए की लागत से प्रगतिरत कबीर वाटिका का दौरा किया। इसके समस्त कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पौधरोपण एवं लैंड स्केपिंग के लिए पर्याप्त पानी की सुचारु व्यवस्था करने के लिए तथा भविष्य में पार्किंग की पूर्ण व्यवस्था के लिए निर्देशित किया।

श्री गुप्ता ने सादुलगंज में ‘वेस्ट टू वंडर’ पार्क का अवलोकन किया। यहां लगाए गए विभिन्न स्कल्पचर्स की सराहना की और यहां लगाए पौधों को पर्याप्त पानी देने के साथ और अधिक पौधरोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पब्लिक पार्क स्थित कन्या वाटिका को देखा। यहां ग्रीन लॉन विकसित करने के निर्देश दिए। सुजानदेसर स्थित सिटी फॉरेस्ट का दौरा किया। यहां 100 बीघा क्षेत्र में तारबंदी करते हुए लगाए गए ढाई लाख पौधों की सराहना की। बीडीए सचिव श्री कुलराज मीणा ने बताया कि इसमें 9 बीघा में मियाँवाकी पद्धति से 10 हज़ार पेड़ लगाए गए हैं। उन्होंने यहां लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि नगर निगम एसटीपी प्लांट से पानी को फ़िल्टर कर पुनः पौधरोपण जैसे कार्यो में उपयोग किया जा रहा है।

इस दौरान बीडीए तहसीलदार श्री महेंद्र रतनू, अधिशाषी अभियंता श्रीमती वंदना शर्मा, श्री नवीन मीणा आदि साथ रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने छत्तरगढ़ में प्रतिभाओं का सम्मान कर बढ़ाया हौसला

बीकानेर, 26 अप्रैल। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने छत्तरगढ़ उपखंड मुख्याल…