मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से मिले विधायक श्री जेठानंद व्यास,शहरी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर की चर्चा

Description of image

बीकानेर, 3 मई। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने रविवार को जयपुर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। विधायक ने बजट घोषणाओं सहित अन्य प्रमुख घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति का फीडबैक दिया और जनहित के मद्देनजर सभी घोषणाओं के लिए आवश्यक बजट स्वीकृत करने और उन्हें प्राथमिकता से पूर्ण करवाने का आग्रह किया। विधायक ने जिला अस्पताल, देवस्थान विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं से जुड़ी चर्चा की। विधायक ने बीकानेर पश्चिम के दोनों महाविद्यालयों में संसाधन और मैनपॉवर बढ़ाने का आग्रह किया। साथ ही शहरी क्षेत्र की सड़कों से जुड़े कार्य प्राथमिकता से करवाने की बात कही। उन्होंने कोटगेट और सांखला रेलवे फाटकों की समस्या के समाधान के अतिरिक्त बजट स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया और आवश्यक अग्रिम कार्यवाही प्राथमिकता से करवाने की चर्चा की।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ग्राम रथ अभियान: जिले की 26 ग्राम पंचायतों के 10 हजार से अधिक ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी,विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने किया निरीक्षण

बीकानेर, 3 मई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर 28 अप्रैल से 12 में तक आयोजित ह…