ग्राम रथ अभियान: जिले की 21 ग्राम पंचायतों के 5 हजार से अधिक ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Description of image

बीकानेर, 10 मई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर 28 अप्रैल से 17 मई तक आयोजित होने वाले ग्राम रथ अभियान के तहत रविवार को जिले की 21 ग्राम पंचायत में 5 हजार 970 ग्रामीणों को ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। गांव-गांव पहुंचे ग्राम रथों ने कला जत्थों के कलाकारों के साथ पारंपरिक तरीके से राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।

रविवार को लूणकरणसर विधानसभा के जामसर, दाउदसर, जलालसर, रायसर और रिड़मलसर, नोखा के घट्टू, गोविंदनगर, मैयासर में, श्रीडूंगरगढ़ के लालासर, कुचौर आथूनी और कुचौर अगुणी, खाजूवाला के शोभासर, कानासर, खारा, हुसंगसर, उदासर और नाल बड़ी तथा कोलायत विधानसभा के गड़ियाला, गिराजसर व पैथडों की ढ़ाणी में अभियान का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने ग्राम रथ का स्वागत किया महिलाओं ने मंगल गीत गाकर इसकी अगवानी की। इस दौरान ग्रामीणों को अभियान से जुड़े 13 विभागों के 6 हजार 499 प्रचार साहित्य वितरित किए गए।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ऐतिहासिक क्षण: भारतीय मार्शल आर्ट थांग-ता को अब NCERT पाठ्यक्रम में मिला स्थान

नई दिल्ली/बीकानेर। भारतीय पारंपरिक युद्ध कला एवं सांस्कृतिक धरोहर थांग-ता के लिए एक ऐतिहास…