रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 20 से 22 मई तक कई ट्रेनें रद्द और आंशिक रद्द

Description of image

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा भगत की कोठी-लूनी रेलखण्ड पर सालावास-बासनी-भगत की कोठी स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग कार्य किया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

*रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 20.05.26 व 21.05.26 को रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 21.05.26 व 22.05.26 को रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 74839, भगत की कोठी-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 21.05.26 को रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 74840, बाडमेर- भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 22.05.26 को रद्द रहेगी।

*आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 14896, बाडमेर-भगत की कोठी रेलसेवा जो दिनांक 21.05.26 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह लूनी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लूनी-भगत की कोठी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 14893, भगत की कोठी-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 21.05.26 को भगत की कोठी के स्थान पर लूनी से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा भगत की कोठी-लूनी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 20.05.26 को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-डेगाना-मेडता रोड-जोधपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा मकराना, डेगाना व मेडता रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

*रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 18.05.26 को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर-जोधपुर स्टेशनों के मध्य 02 घंटे 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर रेंज में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर

बीकानेर, 13 मई। राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर के सह-निदेशक एवं बीकानेर रेंज प्रभारी अतिरिक्त…