
बीकानेर, 13 मई। केन्द्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल गुरूवार प्रातः 7ः20 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। वे प्रातः 10 बजे सुजानदेसर में सीएसआर फंड से निर्मित डिजिटल कक्षाओं और राउमावि भवन का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 1 बजे पीबीएम अस्पताल में ब्रेकीथेरेपी यूनिट का उद्घाटन करने के बाद शाम 5 बजे देशनोक में सांसद निधि से निर्मित कार्यों का लोकार्पण करेंगे। दौरे के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में भी भाग लेगें। रात्रि 10ः20 बजे रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।