खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा करेंगे एनएफएसए लाभार्थियों से संवाद, सुनेंगे आमजन की समस्याएं

Description of image

बीकानेर, 14 मई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा की पहल पर शुक्रवार को खाजूवाला की जाट धर्मशाला में दोपहर 12 से 2 बजे तक लाभार्थी सम्मेलन आयोजित होगा। इस दौरान श्री गोदारा, एनएफएसए के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। वहीं दोपहर 2 से सायं 6 बजे तक जनसुनवाई होगी।

 

खाद्य मंत्री ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर नहरी क्षेत्र से संबधित अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नहर सुदृढ़ीकरण और खालो के रखरखाव के लिए पहली बार अनेक कार्य और घोषणाएं की गई हैं। किसानों को इनसे भी अवगत करवाया जाएगा। खाद्य मंत्री ने बताया कि लाभार्थी सम्मेलन की शुरुआत 15 अप्रैल को नोखा से की गई थी। जहां राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना योजना के लाभार्थियों ने अपने अनुभव बताए। उन्होंने बताया कि ऐसे सम्मेलन जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में क्रमवार किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा चलाया गया गिव अप अभियान, पूरे देश के लिए नजीर साबित हुआ। अभियान के तहत 82 लाख वास्तविक लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सका है। प्रदेश के इस अभियान की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जिले में पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण अभियान, उपभोक्ता हितों की सुरक्षा हेतु विभाग सख्त

बीकानेर, 14 मई। उपभोक्ता मामले विभाग के विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जयपुर से आई टीम ने ग…