इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी एवं डॉक्टर्स एकेडमी द्वारा जनजागृति अभियान का शुभारंभ

Description of image

 

बीकानेर, 18 मई। इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी की बीकानेर शाखा एवं डॉक्टर्स एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में वैश्विक अशांति एवं तनाव से निपटने हेतु जनजागृति अभियान का शुभारंभ सोमवार को जयनारायण व्यास कॉलोनी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में रेडक्रॉस सोसायटी के स्टेट वाइस चेयरमैन विजय खत्री ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पन्न तनाव का प्रभाव सीधे आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति और घरेलू बजट पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में सबसे बड़ा बदलाव आम नागरिक ही ला सकते हैं। उन्होंने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने, स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने, विदेश यात्राओं को टालने तथा पानी, बिजली और ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि वैश्विक अशांति के दौर में आम भारतीय नागरिक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान का उल्लेख करते हुए युवाओं से ईंधन बचाने, फिजूलखर्ची रोकने तथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिकाधिक उपयोग करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी करना और देश में निर्मित उत्पादों को अपनाना राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि पानी की प्रत्येक बूंद, बिजली का प्रत्येक यूनिट और पेट्रोल की हर बूंद आज बहुमूल्य संसाधन हैं। आपदा प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण और सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं नागरिकों से रेडक्रॉस के जागरूकता अभियानों से जुड़ने तथा स्वयंसेवी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी बीकानेर शाखा के चेयरमैन राजेन्द्र जोशी ने कहा कि संस्था द्वारा विद्यालयों, मोहल्लों और उद्यमियों के बीच कार्यशालाओं, ड्रिल तथा सामुदायिक बैठकों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिससे संकटकाल में त्वरित एवं सामूहिक प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम में डॉ. एस. आर. चाहर, भूपेन्द्र चौधरी तथा डॉ. पवन चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सक प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवकों ने आपातकालीन प्रतिक्रिया समय कम करने तथा प्राथमिक चिकित्सा किटों की उपलब्धता सुनिश्चित करने संबंधी सुझाव भी दिए।

अंत में अशोक बबरवाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह पहल जिले में सुरक्षा, जागरूकता और सामुदायिक सहयोग को सशक्त बनाने में मील का पत्थर सिद्ध होगी। कार्यक्रम में विष्णु खत्री, विष्णु शर्मा, मोहम्मद शाकिर तथा ब्रह्मा मोदी ने भी विचार व्यक्त किए।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

CBSE 12वीं में श्री जैन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, अभिनव बांठियाँ ने 98.40% के साथ रचा कीर्तिमान

  दिनांक : सेामवार, 18 मई, 2026,श्री जैन पब्लिक स्कूल बीकानेर में कक्षा 12वीं का परीक…