
बीकानेर, 21 मई। राज्य सरकार द्वारा न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। न्याय विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए अलग-अलग जिलों में पदस्थापित किया गया है।
इसी क्रम में बीकानेर के वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी बुलाकी दास व्यास का तबादला जैसलमेर किया गया है, जहां वे अब अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। बुलाकी दास व्यास इससे पूर्व जोधपुर कोर्ट में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा न्यायिक कार्यों में उनके अनुभव और कार्यशैली को काफी सराहा गया है।
न्याय विभाग द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को न्यायिक कार्यों में तेजी लाने, बेहतर संचालन सुनिश्चित करने एवं आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
न्यायिक क्षेत्र में हुए इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।