
बीकानेर, 20 मई। श्री बजरंग युवा मंडल के तत्वावधान में दास हनुमान मंदिर, सिटी रोशनी घर के पास, कुम्हारों का मोहल्ला बीकानेर में अखंड कीर्तन आयोजन को लेकर बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दास हनुमान मंदिर में 05 जून 2026 से अखंड कीर्तन का श्रीगणेश किया जाएगा, जो हरि इच्छा तक निरंतर चलता रहेगा। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।
श्री बजरंग युवा मंडल ने सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से अखंड कीर्तन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने एवं कीर्तन की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।
बैठक में राधेश्याम रामावत, नन्दलाल छिम्पा, बाबूलाल गेधर, रामलाल भोभरिया, देवाराम भोभरिया, प्रेम भोभरिया, वेदप्रकाश रामावत, पवन छिम्पा, किशोर मंगलाव, तेजकरण रामावत, शिव भोभरिया, गणेश माहर, विकास मंगलाव, शिव छिम्पा, राजेश भोभरिया, मेघराज भोभरिया, किशनलाल भोभरिया, मांगीलाल गेधर, रामदेव छिम्पा, संजय भोभरिया, शांतिलाल खुड़िया, राजेन्द्र मंगलाव, श्यामसुंदर मंगलाव, आनन्द मंगलाव, संजय स्वामी, श्रवण गंगपारिया, महावीर कालोड, सीताराम सुथार, मनोज कुमार गुरिया, लक्ष्मीनारायण भोभरिया, चन्द्रप्रकाश मंगलाव, हर्षवर्धन रामावत, हर्षवर्धन गेधर, भीम कालोड सहित अनेक मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।