
बीकानेर,देशनोक। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग महाभियान का शुभारंभ शुक्रवार को विश्वविख्यात करणी माता मंदिर की नगरी देशनोक स्थित मेहाई गैस्ट हाउस में हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम उद्घाटन सत्र में भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई, जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, जिला प्रभारी बलवीर विश्नोई, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, अंशुमान सिंह भाटी एवं विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं करणी माता की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा वंदेमातरम् गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वैचारिक विकास, संगठन विस्तार एवं भाजपा शासनकाल की उपलब्धियों को दर्शाती प्रदर्शनी का भी उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की रीति-नीति, कार्यपद्धति, विचारधारा एवं आगामी रणनीतियों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे।
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर वर्ग प्रभारी महेश पेडीवाल, वर्ग संयोजक दिलीप सिंह आडसर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जालम सिंह भाटी, कुंभनाथ सिद्ध, चम्पालाल गेदर, महावीर सिंह चारण, कैलाश विश्नोई, देवीलाल मेघवाल, अशोक भाटी, संतोष महाराज, भंवर जांगिड़, कृष्णा कंवर शेखावत, कुशम सारस्वत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा मीडिया संयोजक देवीलाल मेघवाल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग दो दिनों तक मेहाई गैस्ट हाउस, देशनोक में आयोजित किया जाएगा।