एसकेआरएयू-हाइपरटेंशन के प्रति जागरूकता के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Description of image

 

बीकानेर, 1 जून। एसकेआरएयू के कृषि महाविद्यालय में सोमवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर हाइपरटेंशन के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। शिविर में 150 से अधिक विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। विद्यार्थियों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन ए 1सी , टी.एस.एच. एवं विटामिन-डी आदि की जांच की गई।

 

वरिष्ठ प्रोफेसर एवं फेलो, इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन के डॉ. बालकिशन गुप्ता ने कहा कि हाइपरटेंशन मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए साइलेंट किलर माना जाता है, स्वस्थ जीवन शैली अपना कर ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखा जा सकता है। इसके लिए नियमित जांच आवश्यक है। क्योंकि सामान्यतः हाइपरटेंशन के कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते और इसी कारण इसे “साइलेंट किलर” कहा जाता है। उन्होंने बताया कि ब्लड प्रेशर सामान्य स्तर पर नियंत्रित न रहे तो हार्ट अटैक, लकवा एवं गुर्दे फेल होना जैसे गंभीर दुष्परिणाम हो सकते हैं।

डॉ. गुप्ता ने ब्लड प्रेशर नियंत्रण एवं बचाव के लिए संतुलित जीवनशैली अपनाने, खान-पान में सुधार करने तथा नियमित व्यायाम को आवश्यक बताया।

छात्र कल्याण निदेशक. डॉ. एच.एल. देशवाल एवं प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. दीपाली धवन के निर्देशन में यह शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर अनुसंधान निदेशक डॉ एन के शर्मा सहित अन्य डीन, डायरेक्टर्स एवं स्टाफ उपस्थित रहा। शिविर में 6 चिकित्सकों सहित 32 सदस्यीय टीम ने सेवाएं दी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

आंधी के कारण क्षतिग्रस्त पोल अविलम्ब करें दुरूस्त, खाद्य सामग्री की नमूनीकरण कार्यवाही में लाएं गति

बीकानेर, 1 जून। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू ने कहा कि शनिवार के आ…