स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम पर होंगे कार्यक्रम, शारीरिक शिक्षकों को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण

Description of image

बीकानेर, 08 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में सुबह 7 से 8 बजे तक भव्य रूप से किया जाएगा। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. पवन कुमार पारीक ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” निर्धारित की गई है, जिसके अनुरूप विभिन्न जागरूकता एवं योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

डॉ पारीक ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिला मुख्यालय, सभी ब्लॉक (उपखंड) मुख्यालयों तथा ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा। योग दिवस कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास का संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 10 जून को प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर एक दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में शारीरिक शिक्षकों को योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल, सामान्य योग अभ्यास एवं आयोजन संबंधी आवश्यक जानकारी दी जाएगी।

डॉ. पारीक ने बताया कि जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के समन्वय से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन, विद्यार्थी, कर्मचारी, सामाजिक संगठन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भाग लेंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं योग दिवस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।

डॉ. पारीक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जाएगा, जिससे समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” की अवधारणा को मजबूती मिलेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

24वीं चल वैजयंती खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

  बीकानेर, 8 जून । स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की 24वीं चल वैजयंती खे…