24वीं चल वैजयंती खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

Description of image

 

बीकानेर, 8 जून । स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की 24वीं चल वैजयंती खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को विद्या मंडप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल गुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता टीमों को बधाई दी। कुलगुरु प्रो दुबे ने कहा कि चल वैजयंती खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से विश्वविद्यालय के समस्त कार्मिकों को एक दूसरे से जुड़ने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि खेल टीम भावना का प्रदर्शन करने और अनुशासन अपनाने का माध्यम है, उन्होंने कार्मिकों से विश्वविद्यालय के उज्जवल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

रजिस्ट्रार डॉ देवाराम सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी कार्मिकों ने एक भाव से जुड़कर खेलकूद प्रतियोगिता का बेहतरीन आयोजन किया। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि कार्मिक खेलों से जुड़े रहें इसके लिए भी प्रयास किए जाएं।

कार्यक्रम में निदेशक छात्र कल्याण डॉ एच एल देशवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया ।

खेलकूद सचिव डॉ अशोक ने प्रतियोगिता के खेलों व विजेता टीमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न खेलों में कुल सात टीमों ने अपने दमखम का परिचय दिया।

शैक्षणिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ शीशपाल सिंह ने कहा कि इन खेलों के माध्यम से दोनों श्रेणियां के कार्मिकों को साथ आने का मौका मिला है। अशैक्षणिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मदन पाल सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित हों जिससे कार्मिक प्रोत्साहित होंगे। इस अवसर पर समस्त डीन डायरेक्टर्स, कार्मिक उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

उरमूल भवन में “सहकारिता में सहकार” कैंप आयोजित, 100 से अधिक किसानों ने लिया लाभ

  बीकानेर, 8 जून। दी सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, बीकानेर एवं उत्तरी राजस्थान सह…