बीकानेर रेल मंडल की आय में निरंतर वृद्धि

Description of image

उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है । इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में मई माह तक आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों की बिक्री से प्राप्त आय 110.37 करोड रुपए हो चुकी है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में मई माह तक 93.20 करोड़ रूपये की आय हुई थी l इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में 18.42 प्रतिशत की अधिक आय प्राप्त हुई है l

इसी प्रकार अन्य कोचिंग से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में मई माह तक 14.57 करोड रुपए की आय हुई है l

इसी प्रकार मालभाड़े से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में मई माह में 101.15 करोड़ रु.की आय प्राप्त हुई है l

इसी प्रकार से अन्य विविध स्रोतों से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में मई माह तक 13.76 करोड रुपए की आय हुई है जबकि गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में मई माह तक 07.23 करोड़ रूपये की आय हुई थी l इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में 90.32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है l

इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में मई माह तक बीकानेर मंडल की कुल आय 239.85 करोड रुपए है जबकि गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में मई माह तक 219.80 करोड़ रूपये थी l इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष (2026-27) में 9.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है l

इस वर्ष 2026-27 में मई माह तक 82.49 लाख यात्रियों ने बीकानेर रेल मंडल पर यात्रा की है जबकि गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में मई माह तक 77.03 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी l इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में 7.09 प्रतिशत की वृद्धि हुई है l इस वित्तीय वर्ष 2026-27 के मई माह की सवारी गाड़ियों की समयपालानता 95.17 प्रतिशत रही है जो कि श्रेष्ठ यात्री सुविधा को इंगित करती है l उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल बेहतर यात्री सुविधा को लेकर प्रतिबद्ध है l

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

गजनेर पुलिस की बड़ी सफलता, 19.5 किलो डोडा पोस्त बरामद

बीकानेर, 9 जून 2026।बीकानेर रेंज में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए …