
बीकानेर, 13 जून। जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नोखा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 245 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री बनवारीलाल मीणा एवं वृत्ताधिकारी नोखा श्री जरनैल सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी श्री अरविंद कुमार भारद्वाज के निर्देशन में उप निरीक्षक श्री कुशलराम एवं टीम ने वेद वेयर हाउस, रिको बीकासर क्षेत्र में कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी रूदल मंडल पुत्र इन्द्रदेव मंडल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम दुधैला, पोस्ट मिर्जापुर, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर (बिहार), हाल निवासी वेद वेयर हाउस, रिको बीकासर, नोखा के कब्जे से कुल 1 किलो 245 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा यह जांच की जा रही है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आया था तथा इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी। मामले में गहन अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम: उप निरीक्षक कुशलराम, कांस्टेबल बाबूलाल, सतीश कुमार, रामेश्वरलाल एवं मूलाराम की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।