राई का बाग–जैसलमेर रेलखंड पर तकनीकी कार्य, चार ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Description of image

बीकानेर, 24 जून। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के राई का बाग–जैसलमेर रेलखंड पर फलौदी और मारवाड़ बीठड़ी स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते 25 जून को कुछ रेल सेवाओं के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्षन ने बताया कि तकनीकी कार्य के कारण दो रेल सेवाओं का संचालन पुनर्निर्धारित (रीशेड्यूल) किया गया है, जबकि दो रेल सेवाएं मार्ग में निर्धारित समय से विलंबित (रेगुलेट) संचालित होंगी।

रीशेड्यूल रेल सेवाओं के तहत गाड़ी संख्या 14703 जैसलमेर–लालगढ़ एक्सप्रेस 25 जून को जैसलमेर से अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 74844 भगत की कोठी–जैसलमेर रेलसेवा अपने प्रारंभिक स्टेशन से 2 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

इसके अलावा रेगुलेट की गई रेल सेवाओं में गाड़ी संख्या 20491 जैसलमेर–साबरमती एक्सप्रेस जैसलमेर और मारवाड़ बीठड़ी स्टेशनों के मध्य 30 मिनट तक नियंत्रित गति से संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 20486 साबरमती–जैसलमेर एक्सप्रेस जोधपुर और फलौदी स्टेशनों के मध्य 1 घंटे तक रेगुलेट रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक सूचना प्रणाली से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने किया ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन

बीकानेर, 24 जून। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण जनों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एव…