कोटगेट थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिला स्तरीय हार्डकोर अपराधी आवेश खान गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर। संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला स्तर पर चिन्हित हार्डकोर अपराधी आवेश खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस को वांछित था।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक बीकानेर के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और वृत्ताधिकारी नगर के सुपरविजन में गठित विशेष टीम एवं कोटगेट थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से की।

पुलिस के अनुसार, थाना कोटगेट के प्रकरण संख्या 278/2025 (दिनांक 14 अक्टूबर 2025) में वांछित आरोपी आवेश खान (32 वर्ष) निवासी रानी बाजार, बीकानेर को तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना कोटगेट का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ-साथ जिला स्तर का हार्डकोर अपराधी है। वह गैंग बनाकर सिंडिकेट के रूप में संगठित अपराधों को अंजाम देने का आदी है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी बीकानेर के अलावा जयपुर जिले के कालवाड़ थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के अपहरण और 20 लाख रुपये की फिरौती वसूलने के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है। इसके अलावा उसके खिलाफ गैंग बनाकर जबरन वसूली, फायरिंग कर डराने-धमकाने, फिरौती मांगने सहित संगठित अपराधों के कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी आवेश खान के विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है तथा उसके अन्य आपराधिक नेटवर्क और साथियों के संबंध में अनुसंधान जारी है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने किया ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन

बीकानेर, 24 जून। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण जनों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एव…