श्री लक्ष्मीनाथ जी मन्दिर में निर्जला एकादशी के मेले में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी

Description of image

बीकानेर,श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में निर्जला एकादशी का त्यौहार आज को श्रद्धापूर्वक मनाया गया ।

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि सुबह 5:00 बजे से ही श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में श्रद्धालुओं विशेषत: महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई,जो दोपहर 1:00 बजे तक निरंतर जारी रही ।

निर्जला एकादशी के इस पावन पर्व पर हज़ारो भक्तों (विशेषतःमहिलाओं ने ) 5 बजे से पहले ही पहुंचना शुरू कर दिया था। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की भीड़ ज्यादा थी।महिलाएं सिर पर मटकी तथा हाथो में सेवई, आम, पंखी,ओले, छलनी तथा कपड़े लेकर श्रीलक्ष्मी- नाथजी के जयकारे लगाते, हरजस,भजन गाते हुए मंदिर पहुंभी।उन्होंने सपरिवार ठाकुर जी के धोक लगाई तथा मनोकामनाएं मांगी। दर्शन के पश्चात दर्शनार्थियों ने पार्क परिसर में चल रहे दोनों फव्वारों तथा झूलों का आनंद लिया।

सीओ सिटी श्री अनुज डाल, सिटी कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल तथा ए एस आई श्री प्यारे सिंह ने कानून व्यवस्था बनाने में मुस्तैदी से सहयोग किया।

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि मेले में खोये 3 बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाया तथा खोये 2 पर्स तथा खोये हुए 2 मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किये।

समिति के अशोक सोनी,धीरज जैन,अनिल सोनी विनोद महात्मा, चंद्र प्रकाश राठौड़ ,,गणेश भादाणी,अजय राठौड़, संदीप मारू,कैलाश छीम्पा,मुकेश जोशी, आजाद पुरोहित ने दर्शनार्थियों को लाइन लगाकर दर्शन कराने में सहयोग किया ।

समिति की ओर से निशुल्क जूता-चप्पल सेवा केंद्र पर

मूलचंद पवार,निर्मल पवार, मुरली पंवार,युवराज पंवार,चेतन सांखला,अशोक स्वामी,,धर्मेंद्र अग्रवाल, रुद्र प्रताप,हरिप्रकाश सोनी, मुकेश सांखला, विक्रम भाटी,तथा कालू वैष्णव ने सेवाएं प्रदान की

समिति की ओर से खोया -पाया केंद्र तथा नियंत्रण कक्ष में ,शशिमोहन दरगड़, नितेश सेवग,क्रांति सोनी,हेमन्त सोनी,घनश्याम महात्मा, ललित सोनी, ने सेवाएं प्रदान की।

शर्बत तथा शीतल जल -सेवा में जितेंद्र महात्मा, सुरेंद्र अग्रवाल प्रेमकुमार,युवराज सिंह,खुश महात्मा,यशवर्धन, जैन,ने सेवाएं प्रदान की।

 

सचिव सीताराम कच्छावा ने जिला प्रशासन,पुलिस विभाग, देवस्थान विभाग, नगर विकास न्यास,नगर निगम, जल प्रदाय विभाग तथा जोधपुर विद्युत वितरण निगम को मेले में विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग हेतु आभार प्रकट किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

निर्जला एकादशी पर किशोरों और युवाओं ने दिया सेवा और संस्कार का संदेश

बीकानेर, 25 जून। एक ओर जहां आज की युवा पीढ़ी का एक वर्ग नशे की गिरफ्त में जकड़ता दिखाई दे …