होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे अर्जुन राम मेघवाल

Description of image

बीकानेर। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान संभाग द्वारा 11 जुलाई को आयोजित होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह के लिए आज होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थानए बीकानेर संभाग के अध्यक्ष खुशाल पारीक एवं संरक्षक गोपाल अग्रवाल ने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के निवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण पत्र भेंट किया। इस अवसर पर मंत्री मेघवाल ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं तथा अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने की सहमति प्रदान की। उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई को कपिल धारा में आयोजित इस भव्य समारोह में होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान बीकानेर संभाग की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण होगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

गुरुदेव तुलसी के 30वें महाप्रयाण दिवस के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय कार्यक्रम

  बीकानेर। गुरुदेव तुलसी के 30वें महाप्रयाण दिवस के उपलक्ष्य में आचार्य तुलसी शांति प…