
दिनांक 4 जुलाई 2026, बीकानेर डॉ. राष्ट्रसंत जैन आचार्य श्री दिव्यानंद सूरीश्वर जी महाराज साहब ( निराले बाबा ) के पावन सानिध्य में जैन महात्मा सभा संस्थान की तरफ से भगवान श्री महावीर कथा का आयोजन भव्यातिभव्य रूप किया गया है। इस अवसर पर गौड़ी पार्श्वनाथ जैन मंदिर परिसर से बैंड बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा की शोभा यात्रा निकाली गई। सैकड़ो महिलाओ ने सिर पर कलश धारण करके शोभा यात्रा की शान बढाई। जैन आचार्य दिव्यानंद निराले बाबा जी भी भक्तो के साथ शोभायात्रा में कदम दर कदम मिलाकर पैदल चले। महात्मा चौक पर कलश यात्रा का भव्यातिभव्य स्वागत-सत्कार किया।
इस अवसर पर जैन महात्मा सभा के अध्यक्ष शिव महात्मा ने कार्यक्रम की सूचना देते हुए कहा कि सभा संस्थान प्रथम बार ये कथा का आयोजन करवा रही है और प्रतिदिन कथा का समय रात्रिकालीन 8 बजे से 10 बजे तक रहेगा। अविनाश महात्मा ने सभी श्रद्धालुजन का मंच पर खड़े होकर धन्यवाद ज्ञापन देकर सम्मान किया।
कलश यात्रा के पश्चात धर्म सभा को संबोधित करते हुए निराले बाबा ने कहा कि बीकानेर सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, व्यापारिक, धार्मिक, राजनैतिक कार्यो में हमेशा आगे रही है। इस बार बीकानेर के इतिहास में जैन महात्मा सभा संस्थान की ओर से प्रथम बार भगवान श्री महावीर कथा का आयोजन हो रहा है। इस अवसर पर जनेश्वर युवक परिषद के अध्यक्ष संदीप मुसरफ, शिव महात्मा, रमेश महात्मा, लक्ष्मी चंद महात्मा, जितेन्द्र महात्मा, दिनेश महात्मा, विनोद महात्मा, सुरेन्द्र जैन महात्मा, राहुल महात्मा, अनूप महात्मा, रोहित महात्मा, धनशयाम महात्मा, खुश महात्मा, श्रीमता धन लक्ष्मी महात्मा, पदम श्री महात्मा, सुनीता महात्मा, कोमल महात्मा आदि अनेकानेक भक्त गण मौजूद थे।