पेंशनर्स की परिवेदनाओं के निस्तारण के लिए आयोजित होंगे शिविर

Description of image

बीकानेर, 10 जुलाई। पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग द्वारा पेंशनर्स की परिवेदनाओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिला कोष कार्यालय स्तर पर पेंशन शिविरों का आयोजन किया जागएा।

पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग की अतिरिक्त निदेशक पुष्पाजंलि श्रीमाली ने बताया कि बीकानेर कोष कार्यालय में 15 जुलाई को, चूरू में 17 को, श्रीगंगानगर में 21 को तथा हनुमानगढ़ कोष कार्यालय में 24 जुलाई को पेंशन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविरों में पेंशनर्स की विभिन्न परिवेदनाओं, जनजीवन/पारिवारिक पेंशन से संबंधित मामलों तथा अन्य लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित कोषाधिकारियों को शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा आवश्यक आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक पेंशनर्स इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि शिविर में जिन मामलों का मौके पर निस्तारण संभव नहीं होगा, उन्हें संबंधित कार्यालय स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय में निस्तारित किया जाएगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: लिंक रैक लेट होने से दो ट्रेनों का समय बदला

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार लिंक रैक की देरी …