पांच काश्तकारों का आपसी सहमति से हुआ विभाजन, वर्षों पुराने विवाद का शांतिपूर्ण समाधान

Description of image

बीकानेर, 10 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार श्रीडूंगरगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत लखासर में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान पांच काश्तकारों का आपसी सहमति से विभाजन मौके पर ही संपन्न कराया गया। राजस्व विभाग की पहल से चंदकोरी, नारायणराम, भागीरथ, मुनीराम एवं मामराज के बीच आपसी सहमति के आधार पर पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से विभाजन की कार्रवाई पूरी की गई।

 

शिविर में राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में सभी पक्षों की सहमति से मौके पर ही प्रक्रिया पूरी होने से वर्षों से लंबित विवाद का समाधान हो गया। लाभार्थियों ने प्रशासन की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि अब भविष्य में किसी प्रकार के विवाद की आशंका नहीं रहेगी तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द और अधिक मजबूत होगा।

 

ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। राजस्व संबंधी प्रकरणों का त्वरित निस्तारण, आपसी सहमति से विवादों का समाधान तथा पारदर्शी कार्यप्रणाली शिविर की प्रमुख विशेषताएं रहीं।

 

शिविर के माध्यम से प्रशासन ने यह संदेश दिया कि जनहित के मामलों का समयबद्ध समाधान, सरकारी योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना तथा ग्राम पंचायतों को विवादमुक्त और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

योगिनी एकादशी पर श्याम बाबा को लगा मरुधरा के मीठे पीले खजूरों का विशेष भोग

बीकानेर। योगिनी एकादशी के पावन अवसर पर जयपुर रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धा, …